Chhattisgarh News : 151 KM पदयात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, नर्मदा जल से करेंगी शिव अभिषेक

0
100
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

कवर्धा। Chhattisgarh News : सावन की शिवभक्ति और जनसेवा जब एक साथ जुड़ती है, तो एक अद्भुत मिसाल बनती है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन के दूसरे सोमवार को ऐसा ही एक संकल्प लेकर अमरकंटक से 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा शुरू की। मां नर्मदा के पवित्र जल को कांवड़ में लेकर वे डोंगरिया के जलेश्वर महादेव और फिर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी।

Chhattisgarh News : यात्रा की शुरुआत अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा से हुई, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए विधिवत यात्रा का संकल्प लिया। ‘हर हर नर्मदे’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस पदयात्रा में विधायक के साथ सैकड़ों शिवभक्त शामिल हैं, जो पहाड़ों, जंगलों और नदियों को पार करते हुए सात दिनों में भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे। यह कठिन यात्रा श्रद्धा, संकल्प और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन रही है।

चार साल से सेवा, अब खुद पदयात्री

विधायक भावना बोहरा पिछले चार वर्षों से अमरकंटक में छत्तीसगढ़ से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे का आयोजन करती रही हैं। उन्होंने इस सेवा को एक कदम आगे बढ़ाते हुए इस बार खुद कांवड़ उठाकर शिवभक्ति के मार्ग पर चलने का निर्णय लिया।

भक्ति, सेवा और संस्कृति का संगम

यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक समरसता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक भी बन चुकी है। कवर्धा से अमरकंटक और भोरमदेव तक हर ओर शिवभक्ति की लहर है। सावन के इस पावन पर्व पर विधायक बोहरा की यह पहल एक प्रेरणादायक अध्याय बनकर सामने आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here