Neet 2025 : छू लो आसमान, संस्थान के चार विद्यार्थियों ने किया जिले का नाम रौशन…

Parivesh
Neet 2025 : छू लो आसमान, संस्थान के चार विद्यार्थियों ने किया जिले का नाम रौशन...

Neet 2025 : दंतेवाड़ा, 20 जून 2025। जिले की आवासीय कोचिंग संस्था “छू लो आसमान” ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साख को साबित किया है। NEET UG 2025 के परिणामों में संस्था के 39 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जिनमें से चार छात्र ऐसे हैं जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीट मिलना तय है।

Neet 2025 : इन सफल छात्रों में शामिल हैं — समीर (343 अंक), इंद्र कुमार (336 अंक), संतोष पोडियम (336 अंक), और कु. रत्ना रामू (334 अंक)। ये सभी विद्यार्थी एसटी वर्ग से हैं और जिले के दूरस्थ वनांचल व आदिवासी इलाकों से आते हैं। कुल 128 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हिस्सा लिया था।

Neet 2025 :

छात्रों की इस सफलता पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत CEO जयंत नाहटा, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. अंबस्त और मिशन समन्वयक हरीश गौतम ने बधाई देते हुए इसे शिक्षा की पहुंच और अवसरों के समान वितरण का बेहतरीन उदाहरण बताया। यह उपलब्धि “छू लो आसमान” योजना की प्रभावशीलता और जिले की शैक्षणिक उन्नति का प्रतीक है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *