Surguja News: SECL खदान का विरोध उग्र: ग्रामीणों ने माइनिंग मैनेजर और पोकलेन चालक से की मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

Surguja News: सरगुजा : SECL खदान का विरोध लगातार तेज हो रहा है। सरगुजा के अमेरा खदान क्षेत्र में रविवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने माइनिंग कंपनी के मैनेजर और एक पोकलेन मशीन चालक के साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही खनन कार्य में लगे वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

Surguja News: घटना के बाद पीड़ितों ने लखनपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि परसोड़ी कला की शासकीय भूमि पर मिट्टी खुदाई का काम शुरू किया गया था, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण में अनियमितता हुई है और उनकी जमीन बिना सहमति के खदान के लिए ली जा रही है।

Surguja News: ग्रामीण लंबे समय से इस खदान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories