रायपुर: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 7 डॉक्टरों का तबादला किया है। तबादले की सूची में सिविल सर्जन और मेडिकल अधिकारी जैसे वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।







