तनाव से जूझ रहे छात्रों के लिए, CG Board ने शुरू किया हेल्पलाइन सेंटर…

Parivesh

रायपुर। बोर्ड परीक्षा परिणाम के तनाव से छात्रों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस नंबर पर छात्र और अभिभावक विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकते हैं। हेल्पलाइन में कैरियर चयन, पुनर्मूल्यांकन और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं पर मदद दी जाएगी।

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट कई छात्र तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। ऐसे मामलों को रोकने और समय पर सहायता देने के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। विशेषज्ञ बच्चों और अभिभावकों को सकारात्मक सोच की दिशा में मार्गदर्शन देंगे।

यह पहल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का एक संवेदनशील प्रयास है। बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद भी यह हेल्पलाइन सक्रिय रहेगी ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *