CG Weather Update : बीन बादल बरसात, गर्मी से राहत, लेकिन किसान परेशान….

Parivesh

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। रायपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर, बिलासपुर समेत कई जिलों में सोमवार से झमाझम बारिश हो रही है। कई जगह ओले भी गिरे हैं।

मौसम की इस बदली चाल से प्रदेश का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया है। आम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। खासकर गेहूं और सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

बारिश और आंधी से कई जिलों में बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *