CG NEWS : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर पुलिस ने किया नजरबंद, कोरबा कलेक्टर हटाने की मांग, कही ये बड़ी बात

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: रायपुर पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को गहोई भवन में नजरबंद कर लिया। वे सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें एम्स के पास ही रोक लिया। ननकीराम कंवर ने कहा कि यदि ऐसा रवैया जारी रहा तो भाजपा की अगली सरकार नहीं बनेगी और जनता 15 से ज्यादा सीटें भाजपा को नहीं देगी।

CG NEWS : पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग की थी। उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन को धरने की सूचना देते हुए चेतावनी दी थी कि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठेंगे। शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

CG NEWS : राज्य शासन ने मामले की जांच के लिए बिलासपुर संभागायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि आदेश मिलते ही वे जांच कर रिपोर्ट सौंप देंगे।

 

 

CG NEWS : ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर पर आरोप लगाया है कि वे भ्रष्टाचार में शामिल हैं और हिटलरशाही प्रशासन चला रहे हैं। उन्होंने 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों की ठगी, फर्जी मुआवजे के मामले और अन्य अनियमितताओं का हवाला दिया। साथ ही आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं।

CG NEWS : पूर्व मंत्री की मांगों में कोरबा कलेक्टर की पत्नी को अवैध भुगतान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि डॉ. रूपल ठाकुर को DMF निधि से चिकित्सक पद पर वेतन दिया जा रहा है, जबकि वे काम नहीं कर रही हैं, इसके बावजूद हर महीने लाखों का भुगतान हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *