HomeChhattisgarhRaipur News : रेलवे के आधुनिकीकरण से कुलियों की रोजी-रोटी पर संकट:...

Raipur News : रेलवे के आधुनिकीकरण से कुलियों की रोजी-रोटी पर संकट: रोजगार बचाने की आखिरी लड़ाई,प्रेसवार्ता लेकर कही ये बड़ी बात

Date:

Related stories

Raipur News : रायपुर : रायपुर में रेलवे लायसेंसी पोर्टर्स मजदूर सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता में कुलियों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रेलवे के आधुनिकीकरण और निजीकरण के कारण कुलियों के सामने आजीविका संकट गंभीर हो गया है। महंगाई के इस दौर में कम आमदनी के कारण कुली अपने परिवार का खर्च चलाने में असमर्थ हो रहे हैं।

 

READ MORE: Amit Shah : मुरिया दरबार में अमित शाह ने की बड़ी घोषणा: 2031 तक होगा बस्तर सर्वसुविधायुक्त, युवाओं से की नक्सलियों से दूरी बनाए रखने की अपील

Raipur News : कुलियों के लिए रेलवे द्वारा जो सामाजिक सुरक्षा के आदेश जारी किए गए थे, जैसे उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, परिवार के मुफ्त इलाज, साल में चार वर्दी का प्रावधान और आधुनिक सुविधाओं वाला विश्रामालय, वे अभी तक लागू नहीं हो पाए हैं।

Raipur News : इसके अलावा रायपुर डिवीजन में कुलियों के रहने के बावजूद, और रेलवे मंडल के स्टेशनों पर मुफ्त बैटरी चालित कार सेवा के बावजूद, सामान ढोने का काम एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, जिसमें यात्रियों से 50 रुपये और लगेज से 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे कुलियों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।

Raipur News : संस्था ने 22 सितंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया था, जिसमें उनकी मदद का आश्वासन मिला था। लेकिन कुछ घंटों बाद वाणिज्य रेल प्रबंधक ने निविदा निरस्त न करने की बात दबावपूर्ण तरीके से कही। इस स्थिति को देखते हुए संस्था ने रेलवे प्रशासन से निविदा निरस्त कर कुलियों के रोजगार की रक्षा करने की मांग की है। साथ ही, 2008 में हुए कुलियों के रेलवे में समायोजन जैसी व्यवस्था दोहराने का आग्रह किया गया है।

Raipur News : मुख्य बिंदु:

Raipur News : कुली हमेशा से रेलवे के लिए यात्रियों की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन अब बैटरी चालित वाहन और ट्रालियों के टेंडर के कारण हजारों कुलियों की रोजी-रोटी खतरे में है।

Raipur News : विकास का नाम लेकर यदि हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली जाए तो वह विकास नहीं, अन्याय है। विकास तभी सही है जब उसमें सबका हित जुड़ा हो। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है।

 

Raipur News : कुली अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से, सहयोगी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे। ज्ञापन, प्रेस वार्ता, धरना और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। जब तक उनकी आजीविका की ठोस व्यवस्था नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

Raipur News : उनका संघर्ष विकास को रोकने के लिए नहीं, बल्कि विकास में सबको शामिल करने के लिए है। कुली अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Raipur News : संस्था ने सरकार और रेलवे प्रशासन से अपील की है कि कुलियों के हितों की अनदेखी न की जाए, क्योंकि वे रेलवे की असली पहचान और यात्रियों के साथी हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here