CG News : बलरामपुर : RSS ने शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी पर निकाला भव्य पथ संचलन

VIKASH KHALKHO

बलरामपुर :  बलरामपुर जिले के बरती कला मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी के दिन भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 27 सितम्बर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा RSS की स्थापना की स्मृति में आयोजित किया गया है। इस वर्ष RSS का शताब्दी वर्ष पूर्ण हो चुका है और इसे लेकर पूरे विश्व में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज के पथ संचलन में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणेश गणवेश में कदमताल करते हुए शिव स्थान सेमर खुटारा से अपने यात्रा की शुरुआत की। संचालन के दौरान ग्राम वासियों ने माता बहनों में पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया।

Read News : Coldrif Cough Syrup : कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत, महाराष्ट्र-FDA ने बैच SR-13 पर तत्काल प्रभाव से बैन; यूपी और उत्तराखंड में जांच आदेश

स्वयंसेवक पूरे गांव में कदमताल करते हुए चलते रहे और अंततः पथ संचलन का समापन बरती कला के कन्या माध्यमिक विद्यालय के कैंपस में हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अनुशासन और धैर्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के सेवा प्रमुख श्री तुलसीराम जी, बलरामपुर जिले के जिला समरसता प्रमुख श्री राजकुमार दयाल जी, खंड माननीय संघचालक श्री यूधन प्रसाद जायसवाल जी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Read News : UP Crime: वैवाहिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पत्नी ने ब्लेड से किया प्राइवेट पार्ट पर हमला, गंभीर रूप से घायल

मुख्य वक्ता श्री तुलसीराम जी ने बौद्धिक उद्बोधन देते हुए संघ के उद्देश्य, अनुशासन और समाज में जागरूकता फैलाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित नागरिकों और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

यह पथ संचलन RSS के अनुशासन, सेवा भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक बनकर सामने आया, जिससे स्थानीय समाज में एक सकारात्मक संदेश गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *