Surguja: पूर्व डिप्टी एजीएम के घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने ले उड़े चोर

0
105

Surguja: गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्णाक रेजिडेंट में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान पूर्व नान डिप्टी एजीएम ललिता बावरा का है, जहां चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की और अलमारियों में रखे कीमती आभूषण चुराकर फरार हो गए।

Surguja: बताया जा रहा है कि वारदात के समय पीड़ित परिवार पैतृक गांव लुड़ेका गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान खाली पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। अनुमान के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इस बीच पुलिस ने रेजिडेंट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध युवक घटना की रात परिसर में घूमते हुए नजर आए हैं। पुलिस अब उन्हीं संदिग्धों के आधार पर आगे की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here