Sunday, May 17, 2026
32.3 C
Raipur

Mungeli News :जिला अस्पताल मुंगेली को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रति बेड 10,000 रुपये वार्षिक इंसेंटिव भी स्वीकृत

Mungeli News :मुंगेली– जिला अस्पताल मुंगेली को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) से प्रमाणित किया गया है। अस्पताल ने इस बार सभी 15 निर्धारित स्वास्थ्य सेवा मापदंडों पर कुल 92.33 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर भी है। उन्होने इस सफलता के लिए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी तथा इसी तरह सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने प्रोत्साहित किया।

Mungeli News :मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक स्वास्थ्य मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थानों को मान्यता प्रदान करना है। जिला अस्पताल मुंगेली ने संक्रमण नियंत्रण, रोगी देखभाल, नैदानिक सेवाएं, रिकॉर्ड प्रबंधन, प्रशिक्षित मानव संसाधन, सफाई एवं मरीज संतुष्टि जैसे सभी महत्वपूर्ण मापदंडों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। एनक्यूएएस प्रमाणन के तहत अब जिला अस्पताल को 240 बिस्तरों के आधार पर प्रति बेड 10 हजार रूपए की दर से आगामी तीन वर्षों तक हर वर्ष इंसेंटिव के रूप में राशि प्राप्त होगी।

Mungeli News :जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि पिछले छह माह में निरंतर प्रशिक्षण और मूल्यांकन के बाद जिला चिकित्सालय मुंगेली सर्वाधिक अंकों के साथ एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला करने वाला अस्पताल बन गया है। उन्होंने बताया इस उपलब्धि में सविल सर्जन डॉ. एम.के. राय, आरएमओ डॉ. संदीप पाटिल, अस्पताल प्रबंधक सुरभि केशरवानी, मेट्रान दिव्या मसीह तथा समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories