Raipur Crime : महिला के नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश, विरोध पर हमला , दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक महिला को नहाते समय मोबाइल से रिकॉर्ड करने की कोशिश करने और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों शेख जफर उर्फ झोल्टू और मोहम्मद कलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी **रेहान** अब भी फरार है।

Raipur Crime : घटना 25 जून 2025 को दोपहर करीब 2 बजे की है जब गौतम नगर निवासी पीड़िता अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान आरोपी जफर उर्फ झोल्टू ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति और बच्चे मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला कर दिया।

Raipur Crime : हमले में पीड़िता के बेटे स्वयं सोनी के कंधे और मयंक सोनी के सिर में चोट आई है। आरोपी के पास एक लंबा चाकू भी था और वह परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। इसी बीच उसके भाई रेहान और कलाम भी मौके पर पहुंचे और महिला के पति एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 166/25 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपीगण

1. शेख जफर उर्फ झोल्टू पिता शेख जब्बार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखेनगर ईदगाहभाठा पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।
2. मोहम्मद कलाम, पिता मोहम्मद जब्बार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखेनगर ईदगाहभाठा पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *