CG NEWS: लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता: 4 ईनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: फकरे आलम /बचेली -दंतेवाड़ा: जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे *लोन वर्राटू (घर वापस आइए)* अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को 4 ईनामी माओवादियों सहित कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया।

CG NEWS: आत्मसमर्पण करने वालों में डीके कम्युनिकेशन टीम, कमालूर एलओएस, तोयनार, पोटेनार, बेचापाल व रेवाली आरपीसी के सक्रिय सदस्य शामिल हैं। इनमें अनिता पोटाम, बिजू राम तेलाम, बदरू उर्फ गोरगा कड़ती (1-1 लाख का इनाम) और पायकु पोड़ियाम (50 हजार का इनाम) जैसे सक्रिय माओवादी भी शामिल हैं।

CG NEWS: पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ अधिकारियों और जिला प्रशासन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत ₹50,000 की सहायता राशि के साथ स्किल डेवलपमेंट, कृषि भूमि आदि की सुविधा दी जाएगी।

CG NEWS: इन माओवादियों ने पूर्व में सड़कों की खुदाई, पेड़ों की कटाई, नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने जैसे घटनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। नक्सली संगठनों की अमानवीय सोच, शोषण और जंगल जीवन से तंग आकर इन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

CG NEWS: अब तक लोन वर्राटू अभियान के अंतर्गत 984 माओवादी, जिनमें 236 ईनामी, समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह आत्मसमर्पण पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त रणनीति का परिणाम है।

 

READ MORE : RAIPUR CITY CRIME: देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *