रायपुर में IPL का रोमांच 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले… जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर नजर आने वाली है। IPL 2026 के तहत यहां 10 और 13 मई को दो हाईवोल्टेज मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। हालांकि टिकट बुकिंग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है।

दो बड़े मुकाबले, फैंस में उत्साह

जानकारी के मुताबिक 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को RCB की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Read more : IPL 2026: आज पंजाब बनाम राजस्थान, टॉप बनाम इन-फॉर्म टीम की टक्कर, 32 छक्कों के साथ वैभव का जलवा बरकरार

8 मई को रायपुर पहुंचेगी टीमें

सूत्रों के अनुसार RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक यहां ठहरेगी। इस दौरान टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के भी उसी दिन राजधानी पहुंचने की संभावना है। इससे पहले ही शहर में क्रिकेट का माहौल बनना शुरू हो जाएगा।

टिकट कीमत और बुकिंग डिटेल

टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होने की संभावना है। टिकट की कीमत 2000 रुपये से शुरू होकर 8000 रुपये तक जा सकती है। अलग-अलग कैटेगरी में 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये के टिकट उपलब्ध रहेंगे।हालांकि फाइनल कीमत और बुकिंग प्लेटफॉर्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

स्टेडियम में किए गए बदलाव

मैच को और बेहतर अनुभव देने के लिए स्टेडियम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के करीब से देख सकेंगे। हालांकि मैच खत्म होने के बाद सुरक्षा कारणों से इन्हें फिर से लगाया जाएगा।

रायपुर बनेगा क्रिकेट का हॉटस्पॉट

लगातार बड़े आयोजनों के चलते रायपुर अब क्रिकेट के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट के मैच यहां होना न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि इससे शहर की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *