Burhanpur News Congress Protest : बुरहानपुर: महंगाई और बिजली बिलों की मार, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Burhanpur News Congress Protest : बुरहानपुर: बढ़ती महंगाई और बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के खिलाफ बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक और नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मजदूर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने जल्द ही जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए, तो शहर की सड़कों पर उग्र आंदोलन होगा।

पावरलूम उद्योग पर संकट के बादल ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि बुरहानपुर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ ‘पावरलूम उद्योग’ है। बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी से बुनकर और लघु उद्योग पूरी तरह ठप हो सकते हैं। इससे हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि बुनकरों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रसोई का बजट बिगड़ा, महिलाएं परेशान नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। विशेषकर मध्यम और निम्न वर्ग की महिलाएं घर चलाने में असमर्थ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

सड़क से सदन तक लड़ाई का ऐलान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यह केवल एक शुरुआत है। यदि प्रस्तावित बिजली दरें वापस नहीं ली गईं और महंगाई कम करने के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अमेरिका में 250 साल की आजादी का जश्न! ऐतिहासिक जैसे में क्या बोले ट्रंप

America 250th Independence Day: अमेरिका 250वां स्वतंत्रता दिवस पूरे...

Related Articles

Popular Categories