CG NEWS: NRLM योजना में 40 हजार महिलाओं से ठगी का आरोप, आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

0
168
CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ा एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ में 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। यह मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है।

CG NEWS: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

CG NEWS: ननकीराम कंवर का आरोप है कि कोरबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम पर NRLM से जुड़ी हजारों महिलाओं को रोजगार और आजीविका का लालच दिया गया। महिलाओं से निवेश के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई गई और बाद में उनके साथ ठगी की गई।

CG NEWS: उन्होंने इसे केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि केंद्र सरकार की योजना को बदनाम करने की साजिश बताया है। अपनी शिकायत में कंवर ने कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर ने इस मामले में शासन और आयोग को गलत और गुमराह करने वाली जानकारी भेजी थी।

CG NEWS: बताया गया कि 16 अक्टूबर 2025 को आयोग ने राज्य सरकार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 30 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस जानकारी आयोग को नहीं दी गई।

CG NEWS: इस पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। ननकीराम कंवर ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि इसके अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here