Friday, May 1, 2026
36.1 C
Raipur

Banganga Police Station : इंदौर: बाणगंगा में भीषण सड़क हादसा, क्रेन और हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

 Banganga Police Station : इंदौर | 15 मार्च 2026 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। बोहरा वायर कंपनी के गेट के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

साइकिल से जा रहा था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान न्यू बजरंगपुरा निवासी ओशान प्रजापत के रूप में हुई है। ओशान शनिवार रात अपनी साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी वह सड़क पर चल रहे क्रेन और हाइवा वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही ओशान के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। जवान बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है।

चालक फरार, वाहन जब्त

पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

“हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी। वाहन को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

राजेश दंडोतिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP), इंदौर

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories