सलमान अली आगा के रन-आउट विवाद पर भड़के लिटन दास, बोले- यह चैरिटी मैच नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट है

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक रन-आउट को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद खेल भावना को लेकर चर्चा तेज हो गई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा के आउट होने के बाद मैदान पर बहस देखने को मिली।

रन-आउट फैसले पर बढ़ा विवाद

दूसरे वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान की पारी में सलमान अली आगा 64 रन बनाकर खेल रहे थे। एक शॉट खेलने के बाद वह क्रीज में लौटने के बजाय गेंद उठाकर उसे गेंदबाज मेहदी हसन मिराज को देने की कोशिश करने लगे।

इस दौरान वह क्रीज से बाहर थे और गेंद फील्ड करते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने स्टंप पर गेंद मार दी और रन-आउट की अपील कर दी। अंपायर ने नियमों के आधार पर उन्हें आउट करार दे दिया, जिसके बाद मैदान पर विवाद शुरू हो गया।

Read More : M.P News : नेपानगर में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में दिखीं खाली कुर्सियां, तय समय पर नहीं शुरू हुआ आयोजन

आउट होने के बाद नाराज दिखे आगा

अंपायर के फैसले के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज नजर आए। उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ियों और अंपायर से बहस की।पवेलियन लौटते समय उनका गुस्सा भी साफ दिखाई दिया और उन्होंने अपना किट बैग जमीन पर पटक दिया।

लिटन दास का सख्त जवाब

इस घटना के बाद खेल भावना को लेकर उठ रहे सवालों पर बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि यह कोई चैरिटी लीग नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है और मैदान पर हर फैसला नियमों के आधार पर ही लिया जाता है। उनके अनुसार अगर नियमों के तहत बल्लेबाज आउट है, तो उसे आउट ही माना जाएगा।

मैच में पाकिस्तान की बड़ी जीत

मैदान पर विवाद के बावजूद मैच का नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में गया। पाकिस्तान की टीम ने यह मुकाबला 128 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।हालांकि इस जीत से ज्यादा चर्चा रन-आउट की इस घटना और खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी प्रतिक्रिया को लेकर हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *