Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: गोलीबारी से न्यायधानी में मचा हड़कंप, जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय...

CG NEWS: गोलीबारी से न्यायधानी में मचा हड़कंप, जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय में फायरिंग, दो लोगों को गोली लगी, SSP पहुंचे…

0
177
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बिलासपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आयी है। जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस गोलीकांड में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में हुई। अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय पर अचानक धावा बोलते हुए 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे के बाद की बताई जा रही है। फायरिंग के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

 

READ MORE: Rewa kidnapping case : भाजपा नेता का कथित अपहरण विवाद, रंगे हाथ पकड़े जाने पर राजनीति का आरोप और जांच जारी

 

CG NEWS: बताया जा रहा है कि हमले में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह को गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रकांत सिंह को हाथ में गोली लगी, जबकि राजू सिंह को कमर और पैर में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि राजू सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

CG NEWS: फायरिंग के दौरान जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। नितेश ठाकुर को गोली नहीं लगी है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों की संख्या तीन थी। वे मस्तूरी के एक होटल से आए थे और सीधे नितेश ठाकुर के दफ्तर पहुंचे। फायरिंग के बाद वे तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

CG NEWS: एसएसपी रजनेश सिंह भी देर शाम अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आस-पास के इलाकों में CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

CG NEWS: पुलिस का मानना है कि फायरिंग के पीछे किसी पुरानी रंजिश या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का एंगल हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है।

CG NEWS: इस वारदात ने एक बार फिर से जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम गोलीबारी की यह घटना न केवल मस्तूरी बल्कि पूरे बिलासपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here