Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh PM Modi Raipur visit : रायपुर में पीएम मोदी के दौरे पर...

PM Modi Raipur visit : रायपुर में पीएम मोदी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 IPS और 100 अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा को

PM Modi Raipur visit
PM Modi Raipur visit

PM Modi Raipur visit : रायपुर। राज्य स्थापना के 25वें राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ा किया गया है। पीएम की सुरक्षा में 30 आईपीएस अफसर और 100 राजपत्रित पुलिस अधिकारी तैनात होंगे, जो उनके रूट और कार्यक्रम स्थलों की निगरानी करेंगे। मेफेयर होटल में ठहराव के दौरान तीन आईपीएस और दो दर्जन राजपत्रित अधिकारी सुरक्षा देखेंगे।

PM Modi Raipur visit : राजधानी पुलिस ने शहर को हाई अलर्ट कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और एयरपोर्ट सहित संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी और सघन निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा को सौंपी गई है, जबकि एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के अनुसार पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है।

 

READ MORE: Lawyers’ protest in Burhanpur : बुरहानपुर में वकीलों का संग्राम : वकीलों का धरना, कलेक्टर हर्ष सिंह का तबादला अभी अनिश्चित

PM Modi Raipur visit : एसपीजी की विशेष टीम मंगलवार या बुधवार को रायपुर पहुंचेगी और सुरक्षा की अंतिम रूपरेखा तय करेगी। वरिष्ठ एसपीजी अधिकारी पहले ही शहर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैं और सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए हैं।

PM Modi Raipur visit : राज्योत्सव में लगभग पांच हजार पंचायत प्रतिनिधि और वर्तमान व पूर्व विधायक-सांसद आमंत्रित हैं। इसके लिए वीआईपी और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं। अंतिम रूट एसपीजी के सुझावों के आधार पर तय किया जाएगा। राजधानी पुलिस ने सोमवार से ही होटलों, ढाबों और संवेदनशील क्षेत्रों की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह युद्धस्तर पर तैयार की जा रही है।

PM Modi Raipur visit : यात्रा मार्ग और ट्रैफिक व्यवस्थाएं:

PM Modi Raipur visit : सुबह 8 से 10 बजे तक एयरपोर्ट टर्निंग से कायाबांध, एकात्म पथ, सीबीडी बिल्डिंग रोड, मंत्रालय, मेफेयर रोड और सेक्टर-24 तक का मार्ग बंद रहेगा।पीएम का काफिला सेक्टर-24 से सेक्टर-2 स्थित सत्य साईं अस्पताल जाएगा, इसके दौरान मेफेयर रोड, सीबीडी मंदिर, हसौद टर्निंग, परसदा स्टेडियम और झांझ तालाब मार्ग बंद रहेंगे। शांति शिखर मंदिर हसौद टर्निंग से विधानसभा भवन और फिर ट्राइबल म्यूजियम सेक्टर-24 तक काफिला जाएगा, आसपास की चारों सड़कों पर यातायात रोका जाएगा।

PM Modi Raipur visit : बाहरी जिलों से आने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

महासमुंद और आरंग से: राजू ढाबा-सेरीखेड़ी-कायाबांध मार्ग
बलौदा बाजार और बिलासपुर से: मंदिर हसौद-सेरीखेड़ी-कायाबांध-सेक्टर-22 मार्ग
दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा और बालोद से: पचपेड़ी नाका-माना मार्ग- मुक्तांगन
अभनपुर दिशा से: माना तूता मार्ग

PM Modi Raipur visit : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here