M.P News : इंदौर में सनातनी क्रिकेट प्रीमियर लीग के नाम पर ठगी, VIP टिकट बेचने का झांसा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित सनातनी क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। नेहरू स्टेडियम में चल रही इस क्रिकेट लीग के नाम पर कुछ अज्ञात लोग वीआईपी और वीवीआईपी टिकट दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं।

आयोजन समिति ने किया साफ- प्रवेश पूरी तरह मुफ्त

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि सनातनी क्रिकेट प्रीमियर लीग के सभी मैच आम दर्शकों के लिए पूरी तरह निशुल्क हैं।समिति ने बताया कि इस आयोजन के लिए किसी भी तरह के VIP या VVIP टिकट जारी नहीं किए गए हैं और मैच देखने के लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

फोन कॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रही ठगी

जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोग फोन कॉल और सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं।ये लोग खुद को आयोजन से जुड़ा बताकर VIP या VVIP पास दिलाने का लालच देते हैं और इसके बदले पैसे मांगते हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

जैसे ही इस तरह की शिकायतें आयोजन समिति के पास पहुंचीं, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस को दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस और आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें।यदि कोई व्यक्ति VIP या VVIP टिकट के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसके झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *