CG NEWS: मेहनत रंग लाई: माकड़ी के सेंट विल्फ्रिड्स स्कूल के 4 छात्र सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रोशन सेन / माकड़ी- ब्लॉक माकड़ी के गोंडवाना भवन में स्थित St. Wilfred’s English Medium School, Makdi ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। वर्ष 2012 से लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा यह इंग्लिश मीडियम स्कूल इस वर्ष भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है।

 

CG NEWS: विद्यालय के चार मेधावी छात्र— नुरांश नौरंगे, दिव्यांशू उके, उज्ज्वल साहू और मुक्ता नाग — पाँचवीं कक्षा से सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे माकड़ी ब्लॉक के लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।

 

CG NEWS: विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित वातावरण और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि छात्र प्रारंभिक स्तर से ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

 

CG NEWS: इस सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि St. Wilfred’s English Medium School, Makdi क्षेत्रीय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहा है और भविष्य में भी ऐसे ही गौरवपूर्ण परिणाम देता रहेगा। माकड़ी ब्लॉक के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल मार्ग प्रशस्त करती है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *