Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, कोरिया का शपथ ग्रहण समारोह...

CG NEWS : जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, कोरिया का शपथ ग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 को

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बैकुंठपुर, कोरिया। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, कोरिया के तत्वावधान में शपथ ग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सायं 05:00 बजे से नगरपालिका कॉम्प्लेक्स, बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत गायन, नृत्य एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

CG NEWS : कार्यक्रम का आयोजन जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, कोरिया द्वारा किया जा रहा है व आर्थो वेलफेयर फाउंडेशन, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 7000271391, 9406279779, 7828280042

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here