CG News : छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक आयोजन : 5 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में ‘सूर्य किरण एरोबेटिक शो’

VIKASH KHALKHO

CG News : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का रोमांचकारी हवाई शो होगा। 5 नवंबर को राजधानी नवा रायपुर का आसमान इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा, जब सूर्य किरण टीम अपने करतबों से देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी।

यह एरोबेटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में यह टीम ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स प्रदर्शित करेगी, जो पूरे दर्शक समुदाय को रोमांच और गर्व से भर देंगी।

राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा यह शो छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह प्रदर्शन दिखाएगा कि अनुशासन, तकनीक और टीम वर्क से कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

CG News : सूर्य किरण टीम की विशिष्टता:

  • गठन: सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का गठन 1996 में हुआ था।
  • प्रतीक: यह टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, साहस और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।
  • एशिया की एकमात्र टीम: सूर्य किरण टीम एशिया की एकमात्र नौ विमानों की एरोबेटिक डिस्प्ले टीम है।
  • विमान और तकनीक: टीम ने अपनी यात्रा HJT-16 Kiran Mk-II से शुरू की और वर्ष 2015 में स्वदेशी तकनीक पर आधारित HAL Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer के साथ नई उड़ान भरी।
  • प्रदर्शन: अब तक इस टीम ने भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं।

CG News : मुख्यमंत्री ने किया आह्वान:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह शो राज्य के विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की उड़ान का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने और वीर वायुसैनिकों के कौशल को सलाम करने का आह्वान किया।

रायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस शो को देखने नवा रायपुर पहुंचेंगे, जिससे यह छत्तीसगढ़ की जनसहभागिता और राष्ट्रीय गर्व का जीवंत उदाहरण बनेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *