Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur-bomb-Update: रायपुर बम केस में बड़ा ट्विस्ट! महापौर को उड़ाने की धमकी...

Raipur-bomb-Update: रायपुर बम केस में बड़ा ट्विस्ट! महापौर को उड़ाने की धमकी का आरोप, साले पर पुलिस की नजर

Raipur-bomb-Update: रायपुर के बिरगांव में बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बिरगांव नगर निगम महापौर नंदलाल देवांगन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें बम से उड़ाने या गोली मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने अपने ही साले विनय देवांगन पर संदेह जताया है, जो कथित तौर पर इस पूरे मामले में शामिल बताया जा रहा है।

Raipur-bomb-Update: “साजिश का हिस्सा हो सकता है मामला”

महापौर नंदलाल देवांगन ने कहा कि उन्हें धमकी मिली थी और अब जो बम बनाने का सामान मिला है, वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। इस बयान के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

Raipur-bomb-Update: पुलिस ने तेज की तलाश

डीसीपी नार्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि खमतराई इलाके के एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री बरामद की गई थी। अब महापौर के आरोपों के बाद उनके साले विनय देवांगन की तलाश तेज कर दी गई है और कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Raipur-bomb-Update: कैसे खुला पूरा मामला

पुलिस के अनुसार रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग कुछ समय के लिए रखा गया था। बाद में शक होने पर बैग खोला गया, जिसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बम स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

Raipur-bomb-Update:CCTV और फॉरेंसिक जांच जारी

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम बरामद सामान की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Raipur-bomb-Update:संदिग्ध से पूछताछ की तैयारी

पुलिस अब मुख्य संदिग्ध विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले में धमकी, बम सामग्री और पारिवारिक विवाद—तीनों एंगल से जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here