Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh half-burned corpse : गरियाबंद में सनसनी : साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों...

half-burned corpse : गरियाबंद में सनसनी : साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिली महिला शिक्षिका की अधजली लाश

half-burned corpse : गरियाबंद। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन वार्ड में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर के पास झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात की भनक आसपास के लोगों को तब लगी जब मंदिर परिसर के पीछे से धुआं और दुर्गंध आने लगी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

half-burned corpse : प्रारंभिक जांच और शिनाख्ती की कवायद के बाद मृतिका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। मृतिका माजरकट्टा स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। जानकारी के अनुसार, जिनेश्वरी शुक्रवार सुबह ही अपने घर से निकली थी, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी लाश मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिली। मामला संगीन होने के कारण पुलिस के उच्चाधिकारी स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

half-burned corpse : एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर ऐसे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं जो यह दर्शाएं कि शिक्षिका ने स्वयं को आग लगाई हो। पुलिस हत्या के अंदेशे को ध्यान में रखते हुए हर सूक्ष्म पहलू की जांच कर रही है। मृतिका शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह बीते 18 दिसंबर को एक पारिवारिक जयंती समारोह में शामिल हुई थी, जहाँ वह सामान्य नजर आ रही थी।

half-burned corpse : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली जा रही है ताकि उसकी आखिरी बातचीत और लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुबह घर से निकलने के बाद वह मंदिर तक कैसे पहुंची और वहां उसके साथ कौन मौजूद था।

half-burned corpse : फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मंदिर जैसे सार्वजनिक और रिहायशी स्थान पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here