Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar: नायब तहसीलदार ने विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ नार्को टेस्ट की मांग की, राजस्व अधिकारी हड़ताल पर

Sanjay Sahu
Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar

Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar: अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा है कि वे किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।

Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar: तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक पहले से ही मारपीट के इरादे से उप तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विधायक की बहन के साथ अभद्रता के आरोप को लेकर विवाद हुआ, लेकिन उनके द्वारा ऐसा कोई व्यवहार नहीं किया गया था। इसके बावजूद उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar: घटना के बाद एसडीएम फागेश सिन्हा ने नायब तहसीलदार को वहां से सुरक्षित निकालकर अंबिकापुर पहुंचाया। दूसरी ओर विधायक और उनकी बहन ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Surguja News-MLA Ramkumar Toppo-Nayab Tehsildar: मामले में कार्रवाई नहीं होने से राजस्व अधिकारियों में नाराजगी बढ़ गई है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार संघ ने सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद, काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने विरोध तेज कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *