Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Police Action : बिलासपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर...

Bilaspur Police Action : बिलासपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार; पुलिस को देख भागते समय हुआ चोटिल

Bilaspur Police Action : बिलासपुर। न्यायधानी में आतंक मचाने वाले एक आदतन बदमाश प्रियांशु बक्सेल को बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष घेराबंदी की, जिसके दौरान भागते समय गिरने से वह घायल हो गया।

पैसे न देने पर प्रार्थी पर किया था हमला जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को बापू नगर निवासी प्रार्थी अमन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रियांशु बक्सेल ने शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग की थी। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने उन पर किसी नुकीली वस्तु से वार किया और मारपीट कर मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, सिरगिट्टी और ACCU की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

भागने की कोशिश में हुआ घायल पुलिस टीम ने देर रात आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह संतुलन खोकर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर और घुटने में गंभीर चोटें आईं। चलने में असमर्थ होने के कारण पुलिस ने उसे व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल पहुँचाया और मेडिकल मुलाहिजा कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आदतन अपराधी है प्रियांशु पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रियांशु बक्सेल के विरुद्ध पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उसने पूर्व में तारबाहर क्षेत्र में शेख समीर नामक युवक पर भी नुकीली वस्तु से हमला किया था। इसके अलावा, उसने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपने जीजा के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इन सभी मामलों में पुलिस पृथक प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here