CG Tehsildars Andolan: छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, 4 जून से काम पर लौटेंगे 500 से ज्यादा अधिकारी

Sanjay Sahu
CG Tehsildars Andolan

CG Tehsildars Andolan: रायपुर। सरगुजा जिले के नायब तहसीलदार तुषार मानिक से कथित मारपीट के विरोध में चल रहा तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त हो गया है। प्रदेशभर के 500 से अधिक तहसीलदार 4 जून से अपने-अपने कार्यालयों में काम पर लौटेंगे।

CG Tehsildars Andolan: बुधवार को मामले में नामजद दो आरोपियों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। इसके बाद तहसीलदारों के आंदोलन को समाप्त करने का फैसला लिया गया। आंदोलन खत्म होने के साथ ही प्रदेश के तहसील कार्यालयों में राजस्व संबंधी कामकाज फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

CG Tehsildars Andolan: गौरतलब है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप के बाद छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। वे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हड़ताल के कारण प्रदेशभर में तहसील कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ और लोगों को राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

CG Tehsildars Andolan: क्या है मामला?

CG Tehsildars Andolan: विधायक रामकुमार टोप्पो का आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनकी चचेरी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया था। वहीं तुषार मानिक का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की, बल्कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की।

CG Tehsildars Andolan: दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद प्रदेशभर के तहसीलदार एकजुट होकर आंदोलन पर चले गए और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दूसरी ओर विधायक समर्थक भी नायब तहसीलदार को हटाने की मांग कर रहे थे। अब आंदोलन समाप्त होने के बाद गुरुवार से तहसील कार्यालयों में नियमित कामकाज शुरू हो जाएगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *