Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:NEET पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा

Sanjay Sahu
Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak

Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:बिलासपुर: बिलासपुर में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।

Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की और बहस की स्थिति बन गई। झड़प के बीच भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया।

Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इसके बाद कई एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर ले जाया गया।

Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के पास पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम और बैरिकेडिंग कर रखी थी। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन चल रहा है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Bilaspur News-NSUI Protest-NEET Paper Leak:करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बाद में प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *