HomeChhattisgarhBaba Guru Ghasidas : बाबा गुरुघासीदास के आशीर्वाद से प्रदेश में है...

Baba Guru Ghasidas : बाबा गुरुघासीदास के आशीर्वाद से प्रदेश में है शांति और समरसता – डॉ. रमन सिंह

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Baba Guru Ghasidas : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को राजनांदगांव के नंदई रोड स्थित गुरुघासीदास चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने सत्यमूर्ति परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस गरिमामय अवसर पर डॉ. सिंह ने समाज की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नवनिर्मित सामाजिक भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

Baba Guru Ghasidas : समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास जी के आशीर्वाद से आज पूरे देश और प्रदेश में समरसता, शांति और प्रेम का वातावरण है। उन्होंने श्वेत ध्वज (सफेद झंडा) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ध्वज केवल प्रतीक नहीं, बल्कि सादगी, एकात्मता और बाबा जी के प्रति अटूट विश्वास का मार्ग है। उन्होंने बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां निर्मित देश का सबसे ऊंचा और भव्य जैतखाम बाबा की गरिमा के अनुरूप है और इसके निर्माण का सौभाग्य मिलना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है।

Baba Guru Ghasidas : डॉ. सिंह ने समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि चाहे बालक हो या बालिका, शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही भविष्य में नेतृत्व प्रदान करता है। बाबा गुरुघासीदास जी के उपदेशों का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा, मांस और मदिरा का त्याग करने का संदेश किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए है। सादगी और सद्भाव ही समाज को आगे ले जा सकते हैं।

Baba Guru Ghasidas : अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि गांवों में मंगल भवन, कंक्रीट सड़कों का जाल, नवोदय विद्यालय और निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित विधानसभा भवन को देखने और वहां की कार्यवाही समझने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित भी किया।

Baba Guru Ghasidas : कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामजी भारती ने भी ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया और सतनामी समाज को एक अग्रणी समाज बताया। शहर सतनामी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राय ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी और सतनामी समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here