Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara Collector Inspection : छिंदवाड़ा कलेक्टर का नर्सरी में औचक निरीक्षण; बाल...

Chhindwara Collector Inspection : छिंदवाड़ा कलेक्टर का नर्सरी में औचक निरीक्षण; बाल श्रम देख भड़के, लेबर ऑफिसर को सख्त कार्रवाई के निर्देश

0
177

Chhindwara Collector Inspection : छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बुधवार को जिले के विकासखंड मोहखेड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदनूर का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ संचालित ‘राहुल हाइटेक नर्सरी’ का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहाँ बाल श्रम का मामला सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के समय उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार और एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन भी उपस्थित थे।

बच्चों से काम कराने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने देखा कि नर्सरी परिसर में कम उम्र के बच्चे (बाल श्रमिक) कार्य कर रहे हैं। छोटे बच्चों से मजदूरी कराए जाने की स्थिति को देखकर कलेक्टर ने तत्काल इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने मौके से ही लेबर ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच करें और संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बाल श्रम पर सख्त रुख कलेक्टर ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में बाल श्रम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ऐसे व्यावसायिक स्थलों की निगरानी करें ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। राहुल हाइटेक नर्सरी में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप का माहौल है।

निरीक्षण दल के मुख्य सदस्य

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here