Kanker Forest Department : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में दबिश देकर लाखों की अवैध चिरान लकड़ी की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Kanker Forest Department

Kanker Forest Department : कांकेर। जिले में नक्सलवाद के खात्मे के बीच वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर टीम ने पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत परलकोट रेंज के कंदाडी जंगल में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अवैध चिरान लकड़ी जब्त की गई। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो जंगल में अवैध रूप से लकड़ी का दोहन कर रहे थे।

Kanker Forest Department : बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Kanker Forest Department : वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *