Kunjara incident: सरकारी जंगल जमीन पर अवैध निर्माण, कलेक्टर ने 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Rahul Goshwami

Kunjara incident: Gouri Shankar Gupta : रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुंजारा में शासकीय ‘बड़े झाड़ जंगल’ भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच पति और सचिव सहित कुछ लोगों द्वारा संरक्षित सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता जनेश्वर महतो के अनुसार, खसरा नंबर 243/1 की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में सुरक्षित जंगल श्रेणी में दर्ज है। इसके बावजूद बिना अनुमति निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल 2026 को तहसीलदार द्वारा जारी स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण नहीं रोका गया।

Kunjara incident: Gouri Shankar Gupta : मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अपर कलेक्टर ने एसडीएम लैलूंगा को तीन दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायतकर्ता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि मामले में दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की जा रही है।

Kunjara incident: Gouri Shankar Gupta : प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

CG News: कानून व्यवस्था और लंबित मामलों पर सख्ती, बिलासपुर रेंज में आईजी ने ली समीक्षा बैठक

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *