Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Kuldeep Patel Attack Case : राजधानी में दिनदहाड़े गैंगवार की कोशिश नाकाम:...

Kuldeep Patel Attack Case : राजधानी में दिनदहाड़े गैंगवार की कोशिश नाकाम: रायसेन-नर्मदापुरम तक पीछा कर पुलिस ने दबोचे हमलावर

Kuldeep Patel Attack Case : भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को दिनदहाड़े हुई गैंगवार की कोशिश और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने जेल से जमानत पर बाहर आए हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पटेल पर नकाब पहनकर हथौड़ों से हमला किया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है।

फिल्मी अंदाज में किया था हमला जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पटेल अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी स्कार्पियो और बोलेरो में सवार होकर आए आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने उसे बीच चौराहे पर रोक लिया। बदमाशों ने कुलदीप को उसकी गाड़ी से बाहर घसीटा और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी गाड़ियों से मौके से फरार हो गए थे।

सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने के बाद मिली सफलता दिनदहाड़े हुई इस वारदात को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। कोलार पुलिस की टीम ने भोपाल से लेकर रायसेन और नर्मदापुरम तक के रूट पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। हमले में शामिल अन्य आधा दर्जन बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जल्द होगा बड़ा खुलासा पुलिस के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकता है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस साजिश के पीछे के मुख्य सूत्रधार और बाकी साथियों का पता लगाया जा सके। कोलार पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे घटनाक्रम और फरार आरोपियों के नामों का खुलासा करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here