city bus pass News: इंदौर में सिटी बस पास शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

Rahul Goshwami

city bus pass News: इंदौर में सिटी बस पास शुल्क में की गई बढ़ोतरी को लेकर छात्रों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। “सिटी बस पास स्टूडेंट यूथ स्ट्रगल कमेटी” के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और दिव्यांगजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सिटी बस पास शुल्क में 400 रुपये की बढ़ोतरी आम छात्रों पर

अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। समिति की प्रतिनिधि खुशी सेन ने बताया कि पहले महापौर पास योजना के तहत छात्रों को रियायती दरों पर बस पास की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब शुल्क बढ़ाकर 600 और 1200 रुपये कर दिया गया है।

city bus pass News: उन्होंने कहा कि छात्र पहले ही फीस, किराया और महंगाई जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में परिवहन खर्च बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

वहीं प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। तहसीलदार जूनी इंदौर बलवीर सिंह राजपूत ने कहा कि छात्रों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

city bus pass News: प्रदर्शनकारी समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

MP News: सिंगरौली में बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *