CG NEWS : रवानगी से पहले CM साय के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से करना पड़ा सफर

Parivesh

CG NEWS : रायपुर | रायपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। घटना रविवार सुबह पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर हुई, जब सीएम अपने तय कार्यक्रम के तहत उड़ान भरने वाले थे। हेलीकॉप्टर में दिक्कत आते ही पायलट ने उड़ान रोक दी और सीएम साय को सुरक्षित उतार लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे। तकनीकी टीम ने मौके पर ही जांच शुरू कर दी, लेकिन देरी से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से आगे का दौरा जारी रखने का फैसला किया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चंदायी में “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे, इसके बाद नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। दोपहर में शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

इसके बाद वे महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के दुर्गापाली पहुंचेंगे, जहां “वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका” कार्यक्रम में 251 सिंदूर के पौधों का रोपण उनकी उपस्थिति में किया जाएगा। हेलीकॉप्टर की तकनीकी गड़बड़ी के बावजूद मुख्यमंत्री ने पूरे कार्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए सड़क मार्ग का सहारा लिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *