Korea News : मझगांव के ग्रामीणों में आक्रोश, राशन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, संचालक बदलने के बाद सप्ताह में सिर्फ दो दिन खुल रही दुकान, अभद्रता के आरोप भी

Sanjay Sahu
Korea News

Korea News : कोरिया /राजू शर्मा : कोरिया। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में दुकान का संचालन धनेश्वरी राजवाड़े करती थीं, लेकिन उन्हें हटाकर अब नई जिम्मेदारी सूरज राजवाड़े को सौंप दी गई है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही राशन वितरण में अनियमितताएं बढ़ गई हैं।

 

Korea News : ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूरज राजवाड़े सप्ताह में केवल दो दिन ही दुकान खोलते हैं, जबकि बाकी दिनों में दुकान बंद रहती है, जिससे ग्रामीणों को राशन प्राप्त करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Korea News : ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब वे पूछताछ या शिकायत लेकर जाते हैं तो सूरज राजवाड़े उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे नाराज ग्रामीण अब दुकान का संचालन पुनः धनेश्वरी राजवाड़े को सौंपने की मांग कर रहे हैं।

Korea News : ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि उचित मूल्य की दुकान की नियमित जांच की जाए और समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को उनका हक का राशन समय पर मिल सके।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *