CG NEWS : जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी, अभी तक 87 प्रकरणों में 8 हजार400 क्विंटल धान जब्त

0
1876
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद: जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। राइस मिलों में भी स्टॉक वेरिफिकेशन का कार्य निरंतर रूप से जारी है।

CG NEWS : जिले में अब तक कुल 87 प्रकरणों में 8403 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है। इसी क्रम में आज खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की दो राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान दोनों मिलों में धान का स्टॉक घोषित मात्रा से अधिक पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।फूड ऑफिसर श्री अजय यादव ने बताया कि सरायपाली स्थित साईं बाबा राइस मिल से 400 कट्टा धान और बसना स्थित राधा केशव राइस मिल से 350 कट्टा धान स्टॉक से अधिक पाए जाने पर जप्त किए गए हैं।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि जिले की सभी राइस मिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार जारी रहेगा। स्टॉक में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here