Inauguration and Bhoomi Pujan : विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव–माकड़ी को दी 5.53 करोड़ की विकास सौगात

VIKASH KHALKHO

Inauguration and Bhoomi Pujan : माकड़ी। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में लगभग 5 करोड़ 53 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

कोंडागांव विकासखंड में लोकार्पण

  • ग्राम चिपावंड डिपोपारा में 8.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण।
  • हाई स्कूल चिपावंड में 11.66 लाख रुपये की लागत के किचन शेड का लोकार्पण।

माकड़ी विकासखंड में भूमिपूजन व निर्माण कार्य

  • ग्राम तोरण्डी में 121.16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन।
  • ग्राम हीरावंडी में अटल चौक के पास 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन।
  • ग्राम उडिदगांव में 121.16 लाख रुपये के हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन।

छोटी अधोसंरचनाओं का विकास

  • ग्राम पीढ़ापाल में बुदेश्वर घर के पास 4 लाख रुपये की लागत से 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
  • पीढ़ापाल के अरगुला डुमूरतलाब के पास 4 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण।
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य (लागत 20 लाख रुपये) का भूमिपूजन।

Inauguration and Bhoomi Pujan : अन्य प्रमुख कार्य

  • ग्राम बालोंड में 121.16 लाख रुपये से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण और 2 लाख रुपये के रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन।
  • ग्राम केरावाही में 121.16 लाख रुपये के हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण तथा पुजारी पारा-बाड्रा रोड में 3 लाख रुपये के रंगमंच निर्माण कार्य की सौगात।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल, भगवती नेताम, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम, मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाल कुवर प्रधान, भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन साहू, भाजपा सह-कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र नाग, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *