Nursing Protest : छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन का 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन, 9 से 11 सितंबर तक आंदोलन; स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

Sanjay Sahu
Nursing Protest

Nursing Protest : रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदेशभर में नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी 9 से 11 सितंबर तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Nursing Protest : एसोसिएशन का कहना है कि आंदोलन के जरिए नर्सिंग संवर्ग की पदोन्नति और नियुक्तियों से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। आंदोलन के चलते अस्पतालों में नर्सिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।

156 पदों पर पदोन्नति की मांग

नर्सिंग एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में नर्सिंग प्रदर्शक के 98 पद और सह प्राध्यापक के 58 पदों पर पदोन्नति शामिल है। संगठन का कहना है कि इन पदों पर पदोन्नति की मांग लंबे समय से लंबित है।

संविदा नियुक्तियों का भी विरोध

एसोसिएशन ने 144 प्रदर्शक पदों पर संविदा नियुक्ति के आदेश का भी विरोध किया है। संगठन का कहना है कि नियमित पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी किए बिना संविदा नियुक्ति का फैसला उचित नहीं है।

Nursing Protest : एसोसिएशन ने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *