HomeChhattisgarhTrains Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेने रद्द, यात्री हलाकान...

Trains Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेने रद्द, यात्री हलाकान…

Date:

Related stories

Trains Canceled : रायपुर। त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन इसी दौरान छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 6 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। लगातार 16 दिन तक ट्रेनों के रद्द रहने से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Trains Canceled : रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 52 ट्रेनों का स्टॉपेज भी राज्य के विभिन्न स्टेशनों पर बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों को लाभ होगा।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस, कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, सूरत-मालदा एक्सप्रेस, जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस, पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय ट्रेन रद्द या रूट बदलने की जानकारी अवश्य लें ताकि त्योहारी सीजन में सफर में किसी तरह की असुविधा न हो।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here