Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : पुजारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, मंदिर परिसर...

CG NEWS : पुजारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, मंदिर परिसर में फैली सनसनी….

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में रविवार सुबह एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई, जहां पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की लाश मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह घटना अत्यंत जघन्य है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारीकियों से जांच कर रही है और जल्द ही वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह हत्या इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है और स्थानीय लोग पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here