CG Big News : छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर, क्या हैं इसके पीछे का गणित…

Parivesh
CG Big News

CG Big News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, जो अब बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।

CG Big News : मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य कर्मचारियों के भत्ते में बराबरी की गई है। सीएम ने कहा कि यह बढ़ोतरी दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के पहले कर्मचारियों के लिए राहत का काम करेगी और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस वृद्धि का लाभ सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में सीधे दिखाई देगा। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी कामकाज में भी उनका मनोबल बढ़ेगा।

नौकरी पेशा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच यह निर्णय काफी सराहा जा रहा है और इसे राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *