Raipur Crime : रायपुर में फर्जी अकाउंट खुलवाने वाले तीन बैंक अधिकारी गिरफ्तार, ब्रोकरों से पैसे लेकर की थी मदद

Parivesh

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में फर्जीवाड़े के पैसों के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ब्रोकरों से पैसे लेकर खातों के खुलवाने में मदद की थी। इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगों ने लाखों रुपये ट्रांसफर करने के लिए किया।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, टिकरापारा, सिविल लाइन और गुढ़ियारी थाने में ठगी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी खाते खोले गए। जांच के बाद एक्सिस बैंक के अधिकारी अभिनव सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारी प्रवीण वर्मा और रत्नाकर बैंक के अधिकारी प्रीतेश शुक्ला के खिलाफ सबूत मिले।

Raipur Crime : तीनों अधिकारियों ने बैंक के ड्यू डिलिजेंस और केवाईसी नियमों का पालन नहीं किया था। इसके बजाय उन्होंने खाताधारकों को खाता खुलवाने में मदद की और इसके बदले ब्रोकरों से रुपए लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार बैंक अधिकारी –

1. अभिनव सिंह पिता नरेश सिंह (32), निवासी झंडा चौक सेक्टर 02 शिवानंद नगर, खमतराई रायपुर (एक्सिस बैंक)
2. प्रवीण वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा (37), निवासी रोहिणीपुरम फेस 1, बोरसी, पदमनाभपुर, दुर्ग (इंडियन ओवरसीज बैंक)
3. प्रीतेश शुक्ला पिता लालजी शुक्ला (32), निवासी शिवानंद नगर, गुढ़ियारी रायपुर (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *