Raigarh News : नाबार्ड प्रोजेक्ट के नाम पर 50 लाख की ठगी, असीम कृपा फाउंडेशन चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
140
Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News : रायगढ़ : रायगढ़ में नाबार्ड योजना का फर्जी टेंडर दिखाकर महिला से 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा दिया था। इस मामले में पुलिस ने असीम कृपा फाउंडेशन चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raigarh News : जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के खोखरी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय अनिता साहू महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी संचालित करती हैं। रायगढ़ के डूमरपाली निवासी रंजीत चौहान (29) और सुदीप मंडल (40) से उनकी पहचान कुछ लोगों के माध्यम से हुई। इसके बाद रंजीत ने उन्हें नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का वादा किया और इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउंडेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करने को कहा।

Raigarh News : पहले अनिता ने पैसे देने से इनकार किया तो रंजीत ने उन्हें फर्जी टेंडर और 50 लाख का नकली चेक दिखाकर विश्वास दिलाया। इसके बाद अनिता ने किश्तों में 27 लाख रुपए खाते में जमा किए और 5 जनवरी को 23 लाख रुपए नकद फाउंडेशन के कार्यालय में दिए। लेकिन जब वह चेक लेकर बैंक गईं तो पता चला कि खाता बंद है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

Raigarh News : महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि रंजीत और सुदीप ने फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस ने मई 2025 में मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुदीप मंडल को भी शुक्रवार शाम रायगढ़ से पकड़ा गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here