Tuesday, May 12, 2026
28.1 C
Raipur

Baba Bageshwar Dham : कसम खाकर बोले बाबा बागेश्वर – दो काम पूरे हों तो जिंदगीभर नहीं लूंगा दक्षिणा

Baba Bageshwar Dham : छतरपुर। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मुफ्त में कथा सुनाने का प्रस्ताव रखा है। शास्त्री ने कहा कि अगर अखिलेश यादव चाहें तो वह खुद टेंट और साउंड लेकर जाएंगे, बस यजमान के रूप में अखिलेश यादव को बैठना होगा। इसके लिए वह एक रुपया भी दक्षिणा नहीं लेंगे।

Baba Bageshwar Dham : दरअसल, इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में शास्त्री से सवाल किया गया कि अखिलेश यादव कहते हैं कि बाबा बागेश्वर से कथा कराने के लिए 50 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि दक्षिणा वह जरूर लेते हैं, लेकिन उतनी कभी नहीं जितनी चर्चा की जाती है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अखिलेश यादव श्रद्धा से कथा कराना चाहें तो वह बिना शुल्क के उनके गांव में भी कथा करने को तैयार हैं।

Baba Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वह दक्षिणा दो कारणों से लेते हैं—पहला, अपने क्षेत्र में कैंसर हॉस्पिटल बनवाने के लिए और दूसरा, अन्नपूर्णा भंडारा के संचालन के लिए। उन्होंने कहा, *“हमारी इच्छा मंदिर बनाने की नहीं, बल्कि अस्पताल बनाने की है ताकि लोग उपचार पा सकें। भंडारे से कोई भूखा न रहे।”*

Baba Bageshwar Dham : शास्त्री ने आगे कहा, *“हनुमान जी की कसम खाकर कहता हूं, अगर कोई कैंसर हॉस्पिटल और अन्नपूर्णा भंडारे का संकल्प ले ले तो मैं जिंदगी भर अपनी जेब में एक रुपया नहीं रखूंगा। जो भी मिलेगा, उसी कार्य में लगाया जाएगा। हमारी कथा कभी धन कमाने के लिए नहीं रही।”*

Baba Bageshwar Dham : उन्होंने यह भी तंज कसा कि इस देश में नाचने वाले करोड़ों रुपये लेते हैं, नेता वेतन और घूस दोनों लेते हैं, ऐसे में अगर कोई दक्षिणा लेकर समाज के लिए अस्पताल और भंडारा करता है, तो यह समाज के लिए कहीं ज्यादा कल्याणकारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories