Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: सोना नहीं खरीदने की अपील पर भड़के सराफा कारोबारी, कांग्रेस...

MP NEWS: सोना नहीं खरीदने की अपील पर भड़के सराफा कारोबारी, कांग्रेस ने ‘मोदी छाप ताले’ बांटकर जताया विरोध

0
34

MP NEWS: इंदौर :  में प्रधानमंत्री की ओर से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद सराफा कारोबारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी विरोध को लेकर कांग्रेस सेवादल के नेता सराफा बाजार पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया।

कांग्रेस नेताओं ने बांटे ‘मोदी छाप ताले’

MP NEWS:इंदौर सराफा बाजार में कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने सांकेतिक रूप से व्यापारियों को “मोदी छाप ताले” के पोस्टर भेंट किए।

MP NEWS:कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से पहले ही व्यापार प्रभावित है और अब सोना नहीं खरीदने जैसी अपील से बाजार में डर और असमंजस का माहौल बन रहा है।

READ MORE: MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा, कई जिलों में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

नोटबंदी और जीएसटी का भी उठाया मुद्दा

MP NEWS:कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और आर्थिक मंदी के कारण पहले ही व्यापारी वर्ग परेशान है। अब सोना खरीदने से बचने की अपील का सीधा असर सराफा कारोबार पर पड़ेगा।

MP NEWS:उनका कहना है कि सराफा व्यापार से लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है और ऐसे बयान बाजार की स्थिति को और कमजोर कर सकते हैं।

व्यापारियों ने जताई चिंता

MP NEWS:सराफा व्यापारियों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि शादी और त्योहारी सीजन से पहले इस तरह की अपील ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करेगी, जिससे कारोबार प्रभावित हो सकता है।

READ MORE: महाकाल मंदिर में अलौकिक भस्म आरती, जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा उज्जैन

MP NEWS:व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि बाजार की संवेदनशील स्थिति को समझते हुए ऐसे बयान देने से बचा जाए, ताकि व्यापार और ग्राहकों के बीच विश्वास बना रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here