Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल के निशातपुरा में भीषण आग, पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बिल्डिंग में...

भोपाल के निशातपुरा में भीषण आग, पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बिल्डिंग में मचा हड़कंप

bhopal-nishatpura-building-fire: राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पीपल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

bhopal-nishatpura-building-fire: घटना के दौरान आसमान में दूर तक काला धुआं फैल गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

bhopal-nishatpura-building-fire: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

bhopal-nishatpura-building-fire: फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here