Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News:रायपुर में बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जगह-जगह गड्ढे; कुम्हारी...

Raipur News:रायपुर में बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जगह-जगह गड्ढे; कुम्हारी पुराने पुल पर डेढ़ से दो फीट गहरे गड्ढे

Raipur News
Raipur News

Raipur News:रायपुर। लगातार हुई तेज बारिश के बाद राजधानी रायपुर की सड़कों की बदहाल स्थिति सामने आई है। जीई रोड और रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों से लेकर शहर के कई गली-मोहल्लों तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और सड़क की बजरी, गिट्टी व मिट्टी बाहर आ गई है।

चंदनीडीह स्थित कुम्हारी पुराने पुल पर स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। यहां सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने के कारण इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जीई रोड से रिंग रोड तक सड़कें खराब

जीई रोड पर टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। आमानाका ओवरब्रिज पर भी सड़क उखड़ने लगी है और जॉइंट वाले हिस्सों में बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। मोहबाजार-हीरापुर मार्ग, रिंग रोड की सर्विस रोड, भाठागांव और रायपुरा अंडरपास के आसपास भी सड़क की स्थिति खराब है।

इसके अलावा रायपुरा, कुशालपुर, चंगोराभाठा, महादेवघाट रोड, भाठागांव, उरला, भनपुरी, देवपुरी, लालपुर, खम्हारडीह, विधानसभा रोड, कचना-जोरा, दलदलसिवनी, सड्डू, आमापारा, तात्यापारा, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, संतोषी नगर और राजेंद्रनगर की कई अंदरूनी सड़कों पर भी गड्ढे और उखड़ा डामर परेशानी का कारण बना हुआ है।

कुम्हारी पुराने पुल पर बढ़ा खतरा

चंदनीडीह के कुम्हारी पुराने पुल पर डेढ़ से दो फीट गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। पानी भरने के बाद सड़क और गड्ढे के बीच अंतर दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां से लगातार वाहनों की आवाजाही होती है, इसलिए गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

हीरापुर-तेंदुआ रिंग रोड नंबर-2 के करीब पांच किलोमीटर हिस्से में भी कई जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश रुकने के बाद तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से धूल उड़ रही है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए थे तत्काल मरम्मत के निर्देश

बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला कलेक्टरों को तत्काल निरीक्षण कराने और बारिश थमने के बाद युद्धस्तर पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण मंत्री और विभागीय सचिव स्तर से भी सड़क सुधार को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके बावजूद राजधानी के कई हिस्सों में अभी तक सड़क मरम्मत का असर दिखाई नहीं दे रहा है। कई इलाकों में सड़कें पिछले दो से तीन महीनों से खराब बताई जा रही हैं और हालिया बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है।

10 दिन में मांगी गई क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी

Raipur News:पीडब्ल्यूडी ने अब मैदानी अधिकारियों से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की जानकारी मांगी है। पुनर्निर्माण या विशेष मरम्मत की जरूरत वाले हिस्सों के प्राक्कलन 10 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क और पुलों के सुधार के लिए एफडीआर की स्वीकृति प्राथमिकता से जारी करने को भी कहा गया है।

Raipur News:मंडी गेट-दलदलसिवनी मार्ग भी बदहाल

Raipur News:मंडी गेट से दलदलसिवनी जाने वाले मार्ग पर भी बारिश के बाद कई जगह सड़क की सतह खराब हो गई है। गड्ढों और उखड़े डामर के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल शहरवासियों को इन क्षतिग्रस्त सड़कों से जल्द राहत मिलने का इंतजार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here